UP Ahilyabai Nishulk Shiksha Yojana 2023: आवेदन फॉर्म, लाभ एवं पात्रता

UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा राज्य की बालिकाओं की शिक्षा हेतु बढ़ावा देने के लिए UP Ahilyabai Nishulk Shiksha Yojana को शुरू किया गया है। देवी अहिल्याबाई निःशुल्क शिक्षा योजना के द्वारा प्रदेश की सरकार गरीब परिवार की बेटियों के लिए स्नातक तक की पढाई को निशुल्क उपलब्ध कराने वाले है। देवी अहिल्याबाई निःशुल्क शिक्षा योजना से वह बेटियों को शिक्षित करने का नया अभियान चलाना चाह रहे हैं। जिससे बालिकाओं की शिक्षा के लिए  बढ़ावा मिलेगा। पढ़ाई चाहे लड़का हो या लड़की दोनो को करानी चाहिए। परंतु कुछ लोगो का ऐसा मानना है कि बेटियों को पढ़ा कर क्या करेंगे और कोन उनकी पढाई के लिए खर्चा करे।

तो ऐसे ही लोगो की सोच बदलने के लिए यह देवी अहिल्याबाई निःशुल्क शिक्षा योजना लाई गई है। राज्य में वर्तमान समय में ऐसे कई गरीब परिवार अभी भी मौजूद है  जिनकी बेटियां शिक्षा के अधिकार से वंचित रह गई है | उन्हें शिक्षा के लिए प्रेरित करने के लिए ही इस योजना की शुरुआत की गई। जिसके तहत बेटियां निःशुल्क शिक्षा ग्रहण कर सकती है। क्योंकि गरीब परिवारों के पास बेटियों की शिक्षा का खर्च उठाने के लिए पर्याप्त रुप से धनराशि नहीं होती है।  जिससे बेटियां शिक्षा लेने से वंचित रह जाती है। आइए जानते हैं इस योजना से जुड़ी कुछ महतवपूर्ण बाते।

UP Ahilyabai Nishulk Shiksha Yojana 2023

UP Ahilyabai Nishulk Shiksha Yojana क्या है:-

सरकार द्वारा UP Ahilyabai Nishulk Shiksha Yojana 2023 के अंदर ऐसी ही बालिकाओं को शिक्षित करने के लिए एक बड़ा प्रयास किया जा रहा है | इस योजना से शिक्षा ग्रहण करने वाली बालिकायें आगे बढ़ रही है। उत्तर प्रदेश देवी अहिल्या बाई निशुल्क शिक्षा योजना वह योजना है जिसके तहत लड़कियों को स्नातक स्तर की शिक्षा निशुल्क  कराई  जाने वाली है।  देवी अहिल्याबाई निशुल्क शिक्षा योजना के अंतर्गत उनकी शुल्क प्रतिपूर्ति सरकार की ओर से की जाती हैं। मतलब कि अगर वे फीस भर चुकी हैं तो उस फीस को उन्है वापस लौटा दिया जाएगा। अनुमान लगाया जा सकता है कि सरकार की देवी अहिल्याबाई निशुल्क शिक्षा  योजना से प्रदेश की लाखों छात्राएं लाभान्वित होंगी।

किसी भी राष्ट्र के विकास के लिए महिलाओं की भागीदारी आवश्यक होती है। इसीलिए महिलाओं का पढ़ना लिखना भी उतना ही महत्वपूर्ण हो गया है जितना की लड़कों या पुरुषों का है। देवी अहिल्याबाई निशुल्क शिक्षा योजना  बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के जैसे ही बेटियों की शिक्षा व भविष्य को ध्यान में रखते हुए बनायीं गयी है। 

उत्तर प्रदेश देवी अहिल्याबाई निशुल्क शिक्षा योजना Highlights

योजना का नाम उत्तर प्रदेश अहिल्याबाई निशुल्क शिक्षा योजना
किसके द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा
संबंधित विभाग यूपी उच्च शिक्षा विभाग
लाभार्थी प्रदेश के गरीब परिवारों की बेटियां
उद्देश्य ग्रेजुएट स्तर तक गरीब बेटियों को निशुल्क शिक्षा प्रदान करना
निर्धारित बजट 21 करोड़ 12 लाख रुपए
साल 2023
आवेदन प्रक्रिया Online
अधिकारिक वेबसाइट https://www.upefa.com/upefaweb/

 

देवी अहिल्याबाई निःशुल्क शिक्षा योजना का उद्देश्य :-

UP Ahilyabai Nishulk Shiksha Yojana सरकार द्वारा गरीब परिवार की बेटियों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। इस योजना के अंतर्गत अगर बालिकाएं पढ़ती है, तो इससे समाज, प्रदेश और देश के विकास में बड़ावा होगा और वह अपनी भागीदारी देश के विकास के लिए दे सकती हैं।यह योजना यदि जमीन स्तर पर वास्तविक रूप से उतरती है तो बालिकाएं उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपने पैरों पर खड़ी हो पाएंगी। इस योजना के द्वारा कन्या भ्रूण हत्या रोकने में भी काफी सहायता मिलेगी।

योजना लागु होने से बालिकाओं के द्वारा उनके परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा मतलब की वो शिक्षा प्राप्त कर लेंगी तो नोकरी उन्हे आसानी से मिल जायेगी। कई गरीब माता-पिता बालिका की शिक्षा का खर्चा उठाने में सक्षम नहीं होते है, इसी को देखते हुए अहिल्याबाई योजना की शुरूआत की गई है। 

yeh bhi padheSauchalay Online Registration 2023

देवी अहिल्याबाई निःशुल्क शिक्षा योजना के लाभ :-

  1. देवी अहिल्याबाई निःशुल्क शिक्षा योजना के तहत राज्य के गरीब परिवार की छात्रों का खर्च राज्य सरकार द्धारा उठाया जायेगा। इस योजना के द्वारा गरीब परिवारों की बेटियां स्नातक स्तर तक निःशुल्क शिक्षा प्राप्त कर सकेंगी।
  2. अहिल्याबाई शिक्षा योजना के अंतर्गत बालिकाओं को छात्रवृति, यूनिफार्म, किताबें-कॉपियाँ आदि भी उपलब्ध कराई जाएंगी| इस निःशुल्क शिक्षा योजना के कारण अब कोई भी परिवार अपनी बेटियों को बोझ नहीं समझेगा।
  3. इस योजना के शुरू होने से राज्य के साक्षरता दर में भी वृद्धि होगी। साक्षरता दर में वृद्धि होने से समाज में बेटियों के प्रति मानसिकता में भी बदलाव आयेगा।

 

देवी अहिल्याबाई निःशुल्क शिक्षा योजना की विशेषताएं:-

वह छात्राएं जो बोर्ड की परीक्षाओं में अच्छे अंकों के साथ पास होती है, उन्हें देवी अहिल्याबाई शिक्षा योजना के अंतर्गत दो हजार रूपए की छात्रवृति दी जावेगी।

देवी अहिल्याबाई निःशुल्क शिक्षा  योजना के अंतर्गत राज्य सरकार स्नातक स्तर तक बालिकाओं की शिक्षा की जिम्मेदारी उठाने वाली है। इस योजना के लिए राज्य सरकार के द्वारा बजट भी तय कर दिया गया है। इस योजना के अंतर्गत गरीब परिवार की बालिकाओं को निशुल्क यूनिफार्म, स्कूल बैग, किताबें, जूते, मोज़े, स्वेटर, वाईफाई आदि की सुविधाएं उपलब्ध होगी। अगर कोई छात्रा पहले से ही राज्य समाज कल्याण या अन्य कोई सरकारी योजना के तहत स्कालरशिप प्राप्त कर रही है तो वह इस योजना के लिए पात्र नहीं मानी जाएगी।

 

देवी अहिल्याबाई निःशुल्क शिक्षा योजना की पात्रता:-

  1. यह योजना मात्र UP की बालिकाओं के लिए ही है, उत्तर प्रदेश के गरीब परिवार की बेटियां ही इसका लाभ उठा सकेंगी।
  2. उत्तर प्रदेश की केवल ऐसी लड़कियां  इसका लाभ ले सकेंगी  जिनका परिवार गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहा होगा।
  3. योजना के अंतर्गत लाभ लेने वाली बालिका का बैंक खाता होना जरुरी है।  जिससे वह इस योजना के तहत आवेदन कर सके और योजना के तहत मिलने वाली राशि सीधे उसके बैंक खाते में जमा हो पाए| 
  4. योजना के तहत लाभ लेने वाली छात्रा यदि बीच में ही पढाई छोड़ देती है तो उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा।
  5. योजना का लाभ उठाने के लिए छात्राओं को स्कूल प्रमाण पत्र जमा करवाने आवश्यक होंगें। प्रमाण पत्र होने की स्थिति में ही उनके पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करवाई जा सकती हैं।

 

UP Ahilyabai Nishulk Shiksha Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज :-

  1. लाभार्थी का आधार कार्ड 
  2. लाभार्थी का पहचान पत्र 
  3.  लाभार्थी का पासपोर्ट साइज फोटो
  4.  लाभार्थी की बैंक की पासबुक 
  5.  लाभार्थी का बैंक खाता होना चाहिए 
  6. स्कूल या कॉलेज का प्रमाण पत्र 
  7. लाभार्थी का मूल निवास प्रमाण पत्र 
  8. मोबाइल नंबर 
  9. आवेदक के हस्ताक्षर 

अहिल्याबाई निशुल्क शिक्षा के लिए आवेदन की process:-

UP Ahilyabai Nishulk Shiksha Yojana 2023 की प्रक्रिया फिलहाल तो ही ऑफलाइन है। इसके लिए किसी भी प्रकार की वेबसाइट उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अभी तक तैयार नहीं करवाई गई है | यदि आपको इस योजना का लाभ लेना है तो आपको नीचे दिए steps को फॉलो करना है।

  1. योजना के लिए आवेदन करने के लिए बालिकाओं को अपने किसी नजदीकी स्कूल या कॉलेज में एडमिशन करवाना है।
  2. एडमिशन लेने के बाद बालिका को अपने स्कूल या कॉलेज के प्रबंधक से संपर्क करना है। 
  3. स्कूल या कॉलेज के प्रबंधक इस योजना से जुड़ी सभी तरह की जानकारी बालिकाओं को प्रदान करेगा।
  4. योजना के द्वारा आवेदन पत्र उन्हें स्कूल या कॉलेज से ही प्राप्त हो जायेगा | 
  5. आवेदन पत्र को अच्छी तरह से भरकर उसके साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों की कॉपी सलंग्न कर सम्बंधित कार्यालय में जमा जा कर जमा करना है।
  6. उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों के द्वारा सभी आवेदन पत्रों की  जांच कराई जाएगी  | 
  7. उसके बाद बालिकाओं की सूची तैयार की जायेगी और सूची को स्कूल-कॉलेज में भेज दिया जाएगा| 
  8. जिन बालिकाओं के नाम list में  होगा, उन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा।

 

Conclusion:-

आज का हमारा लेख UP Ahilyabai Nishulk Shiksha Yojana 2023 पर था। इससे जुडी सारी जानकारी जैसे की आवेदन करने की process , आवश्यक documents, उद्देश्य, पात्रता आदि बतलाया है। यदि आप भी इस योजना का फायदा लेना चाहते हैं तो हमारे इस लेख को अच्छे से पढ़े और जानकारी ले। Process के लिए   दी गई steps को ध्यान से follow करे। यह सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओ में  सबसे अच्छी  योजनाओ में से एक है। इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर भी जरूर करे ताकी शिक्षा से वंचित बालिकाएं इसका लाभ ले सके।

Leave a Comment